भारत में कोरोना की बढ़ रही रफ्तार, मौतों का आंकड़ा अब हो गया है दो लाख के पार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 12:59 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि देखी गई है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 3,293 लोगों की मौत हो गई है। इससे देश में अब तक हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर दो लाख से अधिक हो गया है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना से इतनी तादाद में मौतें हुईं और नए मामले सामने आए। रात 12 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 3.62 लाख से अधिक मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है। फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 29,78,709 है, वहीं कुल मृतक संख्या 3,293 मौतों से अब 2,01,172 हो गई है। इस दौरान 2,62,039 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है और अब तक कुल 1,48,07,704 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News