62 दिन बाद कोरोना के नए मामलों में सबसे बड़ी कमी, 24 घंटे में एक लाख से कम लोग संक्रमित

punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 09:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश के लिए आज बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है। करीब 62 दिनों बाद कोरोना के नए मामले एक लाख से नीच दर्ज किए गए।  देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 87 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 2115 मरीजों की मौत हुई है।  इससे पहले 1 अप्रैल 2021 को देश में 81 हजार नए केस दर्ज किए गए थे

 

1 अप्रैल को आए थे एक लाख से कम मामले
वहीं साेमवार को एक दिन में कोविड-19 के एक लाख नए मामले सामने आए थे, जो  जो 5 अप्रैल के बाद से सबसे कम थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार  भारत में पिछले 24 घंटे में 87 हजार 345 कोरोना के नए केस सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 89 लाख 96 हजार 949 हो गई है।

 

एक दिन में हुई 2115 लोगों की मौत 
वहीं एक दिन में  2115 लाख लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 3 लाख 51 हजार 344 हो गई है। अब तक देश भर में दो करोड़ 71 लाख 59 हजार 180 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। फिलहाल देश में 14 लाख 01 हजार 609 एक्टिव केस हैं. देश में अब डेली पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसदी हो गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News