कोविड-19:सेंट्रल युनिवर्सिटी जम्मू के 2 छात्र कोविड पाजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 09:52 PM (IST)

साम्बा (संजीव): जिला साम्बा के राया-सुचानी स्थित सेंट्रल युनिवर्सिटी जम्मू में आज दो छात्रों के कोविड पाए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। सीयू-जे परिसर में इन दो लोगों के पाजिटिव पाए जाने के बाद बड़े पैमाने पर टेसिं्टग शुरू कर दी गई है। सनद रहे कि गत दिवस रियासी में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 140 छात्र भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पिछले 4 दिनों में विश्वविद्यालय में कम से कम 187 लोग पॉजिटिव पाए गए है। 


आज जम्मू केन्द्रिय विश्वविद्यालय में छात्रों के पाजिटिव पाए जाने के बाद जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। इन दोनों छात्रों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। पुरमंडल और जम्मू के रहने वाले इन छात्रों को फिल्हाल आईसोलेट कर दिया गया है। 


अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों छात्रों को चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है। यह भी बताया गया कि इनके संपर्कों का पता लगाया गया और उनके नमूने भी लिए गए। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। 
वहीं साम्बा जिले में 3 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सूरम चंद शर्मा ने बताया कि जिले के बड़ी ब्राह्मणा के काला गेट, 4 नंबर व करथोली ध्यानसर के साथ ही साम्बा के ग्लाड़ में कोविड पाजिटिव मामले पाए जाने के बाद इन स्थानों को माइक्रो-कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। एडीसी सांबा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आवश्यक वस्तुओं को छोडक़र इन क्षेत्रों में आवक और जावक आवाजाही की अनुमति नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News