पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को मिली नई गति:सलाथिया

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 09:17 PM (IST)

साम्बा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासन के 8 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत संगवाल में बैठक का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि देश में मोदी के नेतृत्व में क्रांतिकारी बदलाव आया और विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि देश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकारें बनी। सलाथिया ने कहा कि मोदी सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैंव सरकार के 8 साल सेवा, समर्पण, सुशासन के रहे हैं। 

 


    कोविड काल में भी सरकार ने देश को बचाया और अन्य देशों के मुकाबले भारत में सबसे अधिक लोगों को टीका लगवाकर देश को बचाने का काम किया है। एम्स, रिंग रोड जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का हवाला देते हुए सलाथिया ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार के बाद ऐसी कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जो ऐतिहासिक रही है. देश के लिए कई ऐसे चुनौतीपूर्ण फैसले आमजन के हित में लिए गए हैं, जो अब तक किसी ने नहीं लिए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की बात कही।

 

सलाथीया ने कहा कि मोदी सरकार की गुड गवर्नेंस में देश में बड़े बदलाव आए। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के निपटारे, 192 करोड़ वैक्सीनेशन जैसे ऐतिहासिक काम इस दौरान हुए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ शौचालय तैयार करवाकर स्वच्छ भारत अभियान को स्पीड अप किया है। पीएम ने गरीबी और आमलोगों की हालत को करीब से देखा है। इसी के चलते उनके कल्याण के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब गांव लोगों को जनधन के खाते का लाभ मिल रहा है।बैठक में भाजपा नेता विजय सिंह, ऊधम ंिसह, प्रेम सिंह, मंडल प्रधान अजय शर्मा, प्रवीण शर्मा, पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News