टीकाकरण मामले में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड- 90 करोड़ के पार हुआ आंकड़ा

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 02:44 PM (IST)

नई दिल्ली-  कोरोना की जंग जीतने के लिए भारत जोरों-शोरो से वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। ऐसे में देश ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। दरअसल, टीकाकरण के मामले में भारत लगातार नया रिकॉर्ड कायम कर रहा है।  भारत ने टीकाकरण के मामले में 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

 स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को जानकारी दी कि भारत में टीकाकरण का आंकड़ा 90 करोड़ पार कर गया। बता दें कि देश में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था और यह अभियान अब भी तेजी से चल रहा है। 

अटल जी ने 'जय विज्ञान' जोड़ा और मोदी दी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन में 90 करोड़ का लैंडमार्क पार कर लिया है। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि शास्त्री जी ने 'जय जवान- जय किसान' का नारा दिया था औ श्रद्धेय अटल जी ने 'जय विज्ञान' जोड़ा और मोदी दी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया। आज अनुसंधान का परिणाम यह कोरोना वैक्सीन है।#JaiAnusandhan'। 

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में अभी कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी के टीके दिए जा रहे हैं और वह भी केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दिए जा रहे है।

जानिए वैकेसीनेशन की रिपोर्ट
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया था कि आज पिछले 24 घंटे में  69 लाख 33 हजार 838 टीके लगाये गए है । प्रतिदिन औसतन 60 लाख टीके लगाये जा रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह सात बजे तक कुल 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 हजार 455 रोगी संक्रमण से मुक्त हुए हैं। अभी तक तीन करोड़ 30 लाख 68 हजार 599 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 97.86 प्रतिशत  है। हालांकि, दोपहर होते-होते यह आंकड़ा 90 करोड़ पार कर गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News