भावना पर भारी कोरोना: नहीं मिला मां के अंतिम संस्कार के लिए कंधा, ठेले पर की गई अंतिम विदाई

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 06:20 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,26,770 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6,348 हो गई। अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन और इटली के बाद भारत अब कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में सातवें स्थान पर है। वहीं कोरोना के चलते एक महिला को अंतिम संस्कार के लिए चार कंधे भी नसीब नहीं हुए जिसके बाद उन्हे ठेले पर ही अंतिम विदाई देनी पड़ी।

PunjabKesari

रेहड़ी में शमशान घाट तक पहुंचाया शव
दरअसल  वृद्धा कमलेश देवी नाम की महिला की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग इक_ा हुए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। जहां पहले चार कंधों पर शवयात्रा निकालने की तैयारी की गई, लेकिन कोरोना वायरस की दहशत के चलते कोई कंधा देने को राजी नहीं हुआ। जिसके बाद वृद्धा के इकलौते बेटे विकास ने परिवार के चंद लोगों के साथ  साथ मिलकर शव को रेहड़ी में शमशान घाट तक पहुंचाने का फैसला किया गया। 

PunjabKesari

देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का चल रहा है इलाज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 1,10,960 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,09,461 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, अब तक 48.27 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण की पुष्टि वाले मामलों में विदेश के नागरिक भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार सुबह से अब तक 273 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 123 महाराष्ट्र से है। दिल्ली के 44, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के 16, तमिलनाडु के 12, पश्चिम बंगाल के 10, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में छह-छह, कर्नाटक, बिहार और राजस्थान में चार-चार, आंध्र प्रदेश और केरल में तीन-तीन, उत्तराखंड में दो और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक 6,348 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 2,710 मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 1,155, दिल्ली में 650, मध्य प्रदेश में 377, पश्चिम बंगाल में 355, उत्तर प्रदेश में 245, तमिलनाडु में 220, राजस्थान में 213, तेलंगाना में 105, आंध्र प्रदेश में 71 मौतें हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में 35 लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में 29, हरियाणा में 24, केरल में 14, उत्तराखंड में 10, ओडिशा में सात, झारखंड में छह लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। असम में चार और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में 70 फीसदी वैसे लोग हैं जो पहले से ही अन्य बीमारियों के पीड़ित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News