कोरोना की ट्रिपल म्यूटेशन स्ट्रेन ने बढ़ाई लोगों की चिंता, देश के 4 राज्यों में सामने आए केस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 21, 2021 - 06:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर को डबल म्यूटेंट बताया गया है जोकि पहली लहर में आए कोरोना वायरस का ही बदला हुआ रूप है। अब एक और खोज ने रिसर्चरों की चिंता बढ़ा दी है। कई राज्यों में कोरोना की ट्रिपल म्यूटेंट स्ट्रेन के मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ आदि शामिल हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अलग-अलग देशों में कोरोना के केस बढ़ने की एक वजह कोरोना का बदलता हुआ स्वरूप है, जिस पर कई बार वैक्सीन भी असर नहीं कर पाती है।

बहुत तेजी से फैलती है कोरोना की ट्रिपल म्यूटेशन स्ट्रेन

मैकगिल यूनिवर्सिटी के महामारी विशेषज्ञ प्रोफेसर मधुकर पई के मुताबिक कोरोना की ट्रिपल म्यूटेशन स्ट्रेन बहुत तेजी से फैलती है और इससे लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। उनका कहना है कि हमें वैक्सीन के स्वरूपों में भी बदलाव करते रहना होगा। भारत के लिए यह एक चुनौती भरा काम है।

किस तरह रूप बदल रहा यह वायरस

कोरोना वायरस को लेकर सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह जितनी तेजी से फैल रहा है, उतनी ही तेजी से इसका रूप भी बदल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ समय पहले कोरोना वायरस का डबल म्यूटेंट रूप भारत में सामने आया था। यह दो स्ट्रेन से बनकर तैयार हुआ था। इसके बाद अब तीन कोविड वेरिएंट के मिलने से ट्रिप्ल म्यूटेंशन तैयार हुआ है। इससे आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि यह कितना खतरनाक साबित हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News