कोरोना संक्रमित महिला से एम्स में स्वस्थ्य बच्चे को दिया जन्म, आइसोलेशन वार्ड में ही हुआ ऑपरेशन

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 06:11 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में कोरोना का कहर थमता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या 3,000 पार कर गयी है। वहीं कम से कम 80 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने यहां एम्स में एक बच्चे को जन्म दिया है जो स्वस्थ है। डॉक्टरों ने आइसोलेशन वार्ड में ऑपरेशन थियेटर बनाकर सिजेरियन प्रसूति करवाई। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।  आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में प्रोफेसर डॉ नीरजा भटला ने कहा कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को महिला ने आपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया। डॉ नीरजा भटला के नेतृत्व में एक टीम ने आपरेशन किया। उन्होंने कहा कि शिशु स्वस्थ है। यह पूछे जाने पर कि क्या कोरोना वायरस के लिए शिशु के नमूने का परीक्षण कराया जाएगा, उन्होंने कहा, "हम उसकी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और लक्षणों पर गौर कर रहे हैं। अब तक शिशु स्वथ्य है।" 
 

डॉक्टरों के अनुसार यह कोरोना वायरस संक्रमित महिला के बच्चा होने का दिल्ली में पहला मामला है। नवजात शिशु की मां के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता पिछले सप्ताह ही चला था। उससे पहले महिला के पति के इस बीमारी की चपेट में आने का पता लगा था। महिला के पति एम्स में ही सीनियर रेंजिडेंट डॉक्टर हैं।  बच्चा अपनी मां के साथ है क्योंकि उसे स्तनपान की आवश्यकता है। एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं है जिसके अनुसार स्तनपान से वायरस फैलता हो। उन्होंने बताया कि मां का स्वास्थ्य भी ठीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News