तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, इस राज्य ने वीकेंड पर अब लगाया फुल लॉकडाउन

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 11:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दक्षिण भारत की बात की जाए तो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कोरोना के रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। इसी खतरे के चलते तमिलनाडु में रविवार का कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया गया है। अब यहां शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक फुल लॉकडाउन लगा रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने ये सख्ती करने का फैसला लिया है। ऐसे में सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए ही घर से बाहर आया जा सकेगा।

तमिलनाडु की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में राज्य में 28,561 नए मामले आए हैं। ऐसे में राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 30,42,796 पर पहुंच गया है। केरल में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। केरल में आज कोरोना के 41,668 नए केस दर्ज हो गए हैं, 33 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News