दिल्ली में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 2463 नए मामले

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 07:33 PM (IST)

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले अब कम होते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गई। स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गयी है। बुधवार को यहां सक्रिय मामले 1,764 और घटकर 20,546 रह गये।


दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में इस अवधि में 2,463 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या छह लाख के करीब 5,99,575 हो गयी है जबकि 4,177 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों में कमी आयी है और कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 5,69,216 हो गयी। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी दर 94.93 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 50 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 9,813 पहुंच गया है।

PunjabKesari
राजधानी में मृत्यु दर महज 1.64 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर आ गया है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 72,079 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 69.41 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक दस लाख पर जांच का औसत 3,65,357 है। इस बीच निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में बढ़ोतरी भी चिंता का कारण बनी हुई है। अब तक निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 6,460 पहुंच गयी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News

Related News