देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 16 हजार से ज्यादा केस...अब तक डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 12:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में लगातार पांच दिन से कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 100 से अधिक बनी हुई है, वहीं संक्रमण के नए मामले चौथे दिन भी 16 हजार से अधिक रहे। इस बीच देश में अब तक एक करोड़ 43 लाख एक हजार 266 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 113 लोगों की मौत से मृतकों की कुल संख्या एक लाख 57 हजार 51 हो गई है। बुधवार से रविवार तक हर दिन मृतकों की संख्या 100 से अधिक रही है। बुधवार को यह आंकड़ा 104, गुरुवार को 138, शुक्रवार को 120 और शनिवार को 113 लोगों की मौत हुई थी।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 16,752 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 हो ग है और 11,718 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ सात लाख 75 हजार 169 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। सक्रिय मामले 4,921 बढ़कर 1.64 लाख से अधिक हो गए हैं। देश में रिकवरी दर घटकर 97.10 रह गई है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.48 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है। 

 

राज्यों के हाल

  • महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में टॉप पर पहुंच गया है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 4924 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी संख्या 73,734 हो गई  है। राज्य में 3648 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 20.20 लाख हो गई है जबकि 51 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,092 हो गया है। 
  • केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 876 घटकर 50,803 रह गए और 4650 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार हो गया है जबकि 18 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 4182 हो गई है। 
  • कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 5657 हो गए हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,326 हो गया है तथा अब तक 9.32 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।
  • तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4036 रह गयी है तथा अभी तक 12,493 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.34 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। 
  • पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3333 रह गये हैं और 10,266 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.61 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 214 बढ़कर 4436 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.71 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5825 मरीजों की जान जा चुकी है। 
  • छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले घटकर 2767 रह गए हैं। राज्य में 3.05 लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं पांच और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3833 हो गई है। 
  • मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 143 बढ़कर 2666 हो गए हैं तथा अब तक 2.54 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3863 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
  • उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 2146 हो गए हैं। वहीं इस महामारी से 8725 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.92 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
  • गुजरात में सक्रिय मामले 122 बढ़कर 2258 हो गए हैं तथा 4409 लोगों की मौत हुई है और 2.62 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। 
  • तेलंगाना में सक्रिय मामले 12 बढ़कर 1951 हो गए हैं और 1634 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.95 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले 76 बढ़कर 1307 हो गए हैं वहीं तीन और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 10,909 हो गई है जबकि 6.26 लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 
  • आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 32 बढ़कर 667 हो गए हैं। वहीं 86 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8.81 लाख से अधिक हो गई है जबकि 7169 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 
  • बिहार में सक्रिय मामले घटकर 404 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1541 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.60 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 

 

कहां कितनी मौतें

  • कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3047
  • राजस्थान में 2787
  • जम्मू-कश्मीर में 1956
  • ओडिशा में 1915
  • उत्तराखंड में 1692
  • असम में 1092
  • झारखंड में 1088
  • हिमाचल प्रदेश में 995
  • गोवा में 794
  • पुड्डुचेरी में 668
  • त्रिपुरा में 391
  • मणिपुर में 373
  • चंडीगढ़ में 351
  • मेघालय में 148
  • सिक्किम में 135
  • लद्दाख में 130
  • नागालैंड में 91
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62
  • अरुणाचल प्रदेश में 56
  • मिजोरम में 10
  • दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 
  • लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News