जम्मू कश्मीर में कोरोना: 20 यात्रियों सहित 65 नए कोरोना पाजिटिव मामले, 2 ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 07:24 PM (IST)

जम्मू, : जम्मू कश्मीर में कोरोना वैश्विक महामारी की चपेट में आज 65 लोग आए जबकि 2 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 40 व्यक्ति आज कोरोना मुक्त हुए। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 47,76,402 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 46,51,285 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 11,98,119 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 33,797 लोगों को रखा गया है और 628 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 1,05,379 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 10,56्र,368 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। अब तक जम्मू संभाग से 722 और कश्मीर संभाग से 1225 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1947 पहुंच गया है। श्रीनगर में 459, बारामूल्ला में 175, बडग़ाम में 118, पुलवामा में 88, कुपवाड़ा में 96, अनंतनाग में 86, बांदीपुरा में 62, गांदरबल में 47, कुलगाम मे 54, शोपियां में 40 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 371, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 53, साम्बा में 40, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


जम्मू कश्मीर में अब तक 1,25,117 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 51,695 जम्मू संभाग और 73,422 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 628 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 128 और कश्मीर संभाग में 500 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,22,542कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 50,845 और कश्मीर संभाग से 71,697 रोगी ठीक हुए हैं। आज 40 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 34 और जम्मू संभाग से 6 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


8 जिलों से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 20 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू जिले से 9 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 6, बडगाम में 4, पुलवामा में 6, कुपवाड़ा में 1, अनंतनाग में 5, बांदीपोरा में 1, गांदरबल में 5, कुलगाम में 1, शोपियां में 1 और ऊधमपुर में 6 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग से 50 और जम्मू संभाग से 15 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 65 मामलों में से 20 यात्री व 45 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज जम्मू कश्मीर के राजौरी, डोडा, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन और रियासी 8 जिलों से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,25,117 कुल केस
628 एक्टिव केस
1,22,542 ठीक हुए
1947 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News