जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण: 3 यात्रियों सहित 101 नए मामलों की पुष्टि, 119 रिकवर हुए

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 10:02 PM (IST)

जम्मू  : जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण से गत 2 दिनों के दौरान किसी भी संक्रमित की जान नहीं गई है जो कि जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। वहीं आज कोरोना के नए मामलों में भी गत दिवस के मुकाबले 25 मामले कम दर्ज किए गए हैं। आज 101 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि 119 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज भी कोई नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में अब तक कुल 44 ब्लैक फंगस के मामले सामने आए हैं।


1060 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 17 और कश्मीर संभाग से 84 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 101 मामलों में से 3 यात्री व 98 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,24,647 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,22,878 जम्मू संभाग और 2,01,769 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,060 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 338 और कश्मीर संभाग में 722 मामले एक्टिव हैं। 


119 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,19,183कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,20,377 और कश्मीर संभाग से 1,98,806 रोगी ठीक हुए हैं। आज 119 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 86 और जम्मू संभाग से 33 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 76,93,583 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 69,80,771 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,404
अब तक जम्मू संभाग से 2163 और कश्मीर संभाग से 2241 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,404 पहुंच गया है। श्रीनगर में 834, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 206, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 101, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1142, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 233, डोडा में 129, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 97, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 8,786 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,31,01,676 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,27,77,029 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 31,63,283 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,786 लोगों को रखा गया है और 1,060 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,40,287 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 27,08,746 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


4 जिलों से नहीं आया कोई मामला

आज सबसे अधिक 35 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के जम्मू जिले से 7 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूला में 12, बडगाम में 16, पुलवामा में 10, कुपवाड़ा में 5, गांदरबल में 3, कुलगाम में 1, शोपियां में 2, ऊधमपुर में 1, राजौरी में 2, डोडा में 3, किश्तवाड़ में 1, पुंछ में 1, रामबन में 1 और रियासी में 1 कोरोना पाजिटिव का मामला सामने आया है। आज कश्मीर संभाग के अनंतनाग, बांदीपोरा और जम्मू संभाग के कठुआ व साम्बा जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,24,647 कुल केस
1,060 एक्टिव केस
3,19,183 ठीक हुए
4,404 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News