देश में 18 लाख के पार हुए कोरोना संक्रमित, 12 लाख के करीब पहुंची रिकवर लोगों संख्या

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 12:08 AM (IST)

नई दिल्लीः देश और दुनिया कोरोना के मामले तेजी से से बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनी है। कोरोना वैक्सीन के परीक्षण जारी हैं। इस बीच, देश में कोरोना के मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 12 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में रविवार को 52,087 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,04,258 पहुंच गई है। इनमें 5,78685 एक्टिव केस हैं। जबकि कोरोना से एक दिन में करीब 40,000 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11,86,981 हो गई है। कोरोना से 753 नई मौतें हुई हैं, इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 38,158 पहुंच गई है।
PunjabKesari
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक हैं। दिल्ली में लगातार रिकवरी दर में सुधार हो रहा है। राजधानी दिल्ली मे रविवार को 961 मामले सामने आए हैं, जबकि 1,186 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र से साढ़े 9 हजार मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में करीब 10,000 लोग एक दिन में रिकवर हुए हैं, जो कि एक दिन में रिकवर होने के मामले में रिकॉर्ड है। तमिलनाडु से 5,875 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से 5,517 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा आंध्र प्रदेश,कर्नाटक और उत्तर प्रदेश भी कोरोना के मामले में टॉप 10 राज्यों में शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में एक दिन में 8,555 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 6,272 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। कर्नाटक भी कोरोना से बेहाल है। कर्नाटक में 5,532 नए मामले सामने आए हैं। 4,077 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 3,873, ठीक हुए हैं 2,023।
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News