कोरोना की मार- इस साल जन्माष्टमी पर नहीं गूंजेगी 'गोविंदा आला' की आवाज, दही हांडी उत्सव कैंसिल

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2020 - 01:03 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना संकट के चलते इस बार कई महोत्व रद्द किए जा रहे हैं। इस बार मुंबईवासियों को गोविंदा आला की आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। महानगर मुंबई सहित महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस के कारण इस साल दही हांडी उत्सव नहीं मनाने का फैसला लिया गया है। हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा सादे ढंग से होगी। दही हांडी समन्वय समिति के अरुण पाटिल ने इस बात की जानकारी दी है। अरुण पाटिल ने कहा कि युवकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया और इस पर पुनर्विचार नहीं होगा।

 

बता दें कि कृष्ण जन्माष्टमी पर देश भर के कई बड़े शहरों में दही-हांडी का आयोजन होता है लेकिन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध मुंबई और महाराष्ट्र का दही हांडी उत्सव होता है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। 'गोविंदा' की टोलियां शहर भर ऊंचाई पर बांधी गई मटकियों को फोड़ते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही हांडी उत्सव मनाया जाता है। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 11 अगस्त को मनाई जा रही है। बता दें कि देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और दिल्ली है। महाराष्‍ट्र में कोरोना केसों की संख्‍या 142900 है जिसमें से 73792 लोग रिकवर कर चुके हैं। राज्‍य में अब तक कोरोना संक्रमण से 6739 लोगों की जान गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News