दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, सामने आए 28, 867 नए केस, 31 लोगों की मौत
punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 08:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। आज यहां 28 हजार से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 'दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 28,867 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 31 लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। दिल्ली में इस समय 94,160 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली में सकारात्मकता दर बढ़कर 29.21 % पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 22,121 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। दिल्ली में कोरोना महामारी से अभी तक 25, 271 मौतें हो चुकी हैं।
COVID-19 | Delhi reports 28,867 new cases, 31 deaths and 22,121 recoveries. Active cases 94,160
— ANI (@ANI) January 13, 2022
Positivity rate 29.21 % pic.twitter.com/vAWjpqtlyC
दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन- स्वास्थ्य मंत्री
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कहा कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में कमी आने के बाद हम लगाई गई पांबदियों को भी जल्द हटा देंगे। महामारी से हुई मौत आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, जान गंवाने वालों में ज्यादातर वे लोग हैं जिन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने के पहले 12 दिनों में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले पांच महीनों में 54 लोगों की मौत हुई। इनमें से नौ की दिसंबर में, सात की नवंबर में, चार की अक्टूबर में, पांच की सितंबर में और 29 लोगों की मौत अगस्त में हुई। जुलाई में संक्रमण से दिल्ली में 76 लोगों ने जान गंवायी।
जैन ने कहा कि मामलों में जल्द ही गिरावट आनी शुरू हो सकती है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले चार दिनों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर हो गयी है। मामले बढ़ रहे हैं लेकिन अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर उसी अनुपात में नहीं बढ़ी है। जब 27,000 मामले आ रहे हैं तो अस्पताल में भर्ती मरीजों की दर उतनी ही है जितनी 10,000 मामले सामने आने के समय थी। अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिर दर यह संकेत देती है कि कोरोना वायरस की यह लहर स्थिर हो गयी है।''
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
J&K : टीवी एक्ट्रेस आमरीन भट्ट की हत्या करने वाले दोनों आतंकी ढेर, 3 दिन में 10 आतंकवादियों का सफाया

Recommended News

Shukra Pradosh Vrat 2022: सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए भोले बाबा पर चढ़ाएं ये वस्तु

Somvati Amavasya: दरिद्रता दूर करने के लिए सोमवती अमावस्या पर इस विधि से करें स्नान

भारतीय नौसेना के सर्वेक्षण पोत ‘निर्देशक’ का जलावतरण किया गया

देश में कोविड-19 के 2,710 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 15,814 हुई