जम्मू कश्मीर में कोरोना मामलों में वृद्धि, 1 ने तोड़ा दम, 166 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Aug 31, 2021 - 10:39 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में कोरोना महामारी के नए मामलों में आज वृद्धि दर्ज की गई। गत दिवस के मुकाबले आज 61 अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है और 1 संक्रमित ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जम्मू कश्मीर में आज 166 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं  मंडलायुक्त जम्मू डा. राघव लंगर ने लोगों से अपील की कि वे महामारी की अपेक्षित ताजा लहर के बीच सुरक्षित रहने के लिए टीके लेने के अलावा कोविड संबंधित दिशानिर्देशों, सामाजिक दूरी के मानदंडों, मास्क पहनने आदि का सख्ती से पालन करें।

 

सभी लक्षित समूहों को सलाह दी गई है कि वे अपनी बारी पर और संबंधित जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार टीके की खुराक लें। जम्मू संभाग में कोविड रोकथाम के लिए उचित प्रतिबंध अभी भी लागू हैं और इस महत्वपूर्ण मोड़ पर संचरण की श्रृंखला को तोडऩे के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। वहीं आज जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का 1 नया मामला सामने आया। जम्मू कश्मीर में अब कुल 45 ब्लैक फंगस के मामले हो गए हैं।


1330 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 18 और कश्मीर संभाग से 148 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 166 मामलों में से 12 यात्री व 154 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,25,419 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,23,023 जम्मू संभाग और 2,02,396 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,330 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 318 और कश्मीर संभाग में 1012 मामले एक्टिव हैं। 


80 लाख से अधिक लोगो को लगी वैक्सीन
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,19,681कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,20,539 और कश्मीर संभाग से 1,99,142 रोगी ठीक हुए हैं। आज 99 कोरोना संक्रमित ठीक हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 63 और जम्मू संभाग से 36 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 80,53,151 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 73,37,035 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,408
अब तक जम्मू संभाग से 2166 और कश्मीर संभाग से 2242 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,408 पहुंच गया है। श्रीनगर में 835, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 206, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 101, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1142, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 235, डोडा में 130, कठुआ में 151, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 97, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 8,042 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,33,73,127 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,30,47,708 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 32,26,966 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,042 लोगों को रखा गया है और 1,330 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,62,855 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 27,50,331 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


6 जिलों से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 74 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के रामबन जिले से सबसे अधिक 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूला में 27, बडगाम में 21, पुलवामा में 6, कुपवाड़ा में 4, अनंतनाग 2, बांदीपोरा में 10, गांदरबल में 2, कुलगाम में 2, जम्मू में 4, राजौरी में 2, डोडा में 5, पुंछ में 1 और रामबन में 6 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग के शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़ व रियासी जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,25,419 कुल केस
1,330 एक्टिव केस
3,19,681 ठीक हुए
4,408 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News