भारत में 24 दिनों में कोरोना के मामले 10 लाख से बढ़कर हुए 22 लाख

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 11:03 PM (IST)

नई दिल्लीः भारत में 24 दिनों में कोविड-19 के मामले 10 लाख से बढ़कर 22 लाख हो गए और पिछले चार दिन में प्रतिदिन 60,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार के आंकड़ों के विश्लेषण से सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है और यह बढ़कर 15 लाख से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 54,859 लोग स्वस्थ हुए हैं। भारत में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब लगभग 70 प्रतिशत है। 
PunjabKesari
मंत्रालय ने कहा कि भारत में मृत्यु दर गिरकर लगभग दो प्रतिशत हो गई है। भारत में 17 जुलाई को संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख को पार कर 10,03,832 तक पहुंच गई थी। वहीं कोविड-19 के कारण 25,602 मौतें हुई थीं। सात अगस्त को कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 41,585 मौतों के साथ 20,27,074 थी। देश में कोविड-19 मामलों के एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन लगे। मामलों की संख्या दो लाख तक पहुंचने में एक और पखवाड़ा लगा जबकि उसके अगले 18 दिनों में कुल संख्या चार लाख तक पहुंच गई। 
PunjabKesari
कुल मामले 17 जुलाई को बढ़कर 10 लाख से अधिक हो गए जबकि 29 जुलाई को मामलों की संख्या 15 लाख हो गई वहीं सात अगस्त को यह 20 लाख का आंकड़ा पार कर गई। अगले तीन दिनों में, आंकड़ा 22 लाख से भी अधिक हो गया और अब यह 22,15,074 पर है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 44,386 हो गई है। भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल में 30 जनवरी को सामने आया था। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News