जम्मू कश्मीर में 17 जिले कोरोनामुक्त, 3 जिलों से 5 मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 08:38 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर में सोमवार को 17 जिले कोरोनामुक्त रहे जबकि 3 जिलों से 5 मामलों की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि आज भी किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है। आज श्रीनगर से 3, कुपवाड़ा से 1 और जम्मू से 1 नया मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर में कोरोना का आंकड़ा 4,53,946 पर पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर में आज 18,264 लोगों की कोरोना जांच हुई और 21,183 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। आज तक जम्मू कश्मीर में 2,24,46,023 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 2,15,96,796 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4751
अब तक श्रीनगर में 907, बारामूल्ला में 304, बडग़ाम में 237, पुलवामा में 201, कुपवाड़ा में 174, अनंतनाग में 219, बांदीपुरा में 118, गांदरबल में 84, कुलगाम मे 119, शोपियां में 60 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1224, ऊधमपुर में 147, राजौरी में 249, डोडा में 144, कठुआ में 166, साम्बा में 125, किश्तवाड़ में 46, पुंछ में 110, रामबन में 69 और रियासी में 48 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। 


67 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 1 नया मामला सामने आया है जबकि कश्मीर संभाग से 4 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 4,53,946 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,66,281 जम्मू संभाग और 2,87,665 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 67 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 7 और कश्मीर संभाग में 60 मामले एक्टिव हैं। 


अब तक 4,49,128कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 4,49,128कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,63,946 और कश्मीर संभाग से 2,85,182 रोगी ठीक हुए हैं। आज 13 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं और सभी मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। आज जम्मू कश्मीर में श्रीनगर, कुपवाड़ा व जम्मू जिले को छोडक़र शेष 17 जिले कोरोनामुक्त रहे हैं।


होम क्वारंटाइन मेंं 30,735 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,47,79,995 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 2,43,26,049 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 64,17,691 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 30,735 लोगों को रखा गया है और 67 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,94,018 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 58,88,120 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


जम्मू कश्मीर
4,53,946 कुल केस
67 एक्टिव केस
4,49,128 ठीक हुए
4,751 मौतें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News