भारत में कोरोना के मामले 50 लाख के पार, 39 लाख से अधिक संक्रमित हुए ठीक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 12:17 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत में मंगलवार की रात कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 50 लाख के पार पहुंच गए। 40 लाख की संख्या पार करने के महज 11 दिन बाद भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 39,39,048 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार आधी रात बारह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 91,016 नए मरीजों के मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 50,17,930 हो गई है जबकि 1280 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 82,088 हो गई है।
PunjabKesari
हालांकि रात तक की तालिका के मुताबिक भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 50,17,930 हो चुकी है जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 82,088 पहुंच गया। इस महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 39,39,048 हो गया है। यह तालिका राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। दुनिया भर से कोविड-19 के आंकड़ों का संग्रह करने वाले अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों के संदर्भ में भारत सबसे आगे है, उसके बाद ब्राजील और फिर अमेरिका का स्थान आता है। 
PunjabKesari
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से प्रभावित लोगों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है जबकि मृतकों के आंकड़ों के लिहाज से अमेरिका और ब्राजील के बाद वह तीसरे स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 38,59,399 हो गई है, इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ दर 78.28 हो गई है।
PunjabKesari
मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वालों की अधिक संख्या के कारण ठीक हो चुके मरीजों और उपचाराधीन मरीजों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है। यह अंतर अब 22 लाख के पार चला गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News