महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े अभी तक के सभी रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए 66,358 नए केस, 895 की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 06:57 AM (IST)

मुंबईः देश में कोरोना की दूसरी लहर का पिछले कुछ हफ्तों से लगातार जारी है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 66,358 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 895 मरीजों ने दम तोड़ा है। यह एक दिन में मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इतने ही समय में 67,752 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 44,100,85 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। राज्य में सोमवार को 48,700 नए मामले आए थे और 524 मरीजों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को को सर्वाधिक 68,631 मामले आए थे। 
PunjabKesari
राज्य में कोरोना के बढ़ते केस के बीच टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड​​-19 रोधी टीका दिया गया जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने कल 5,34,372 लोगों का टीकाकरण किया है।’’ मंत्री ने बताया कि इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयु के 3,05,186 लोगों को पहली खुराक और 1,70,812 को उनकी दूसरी खुराक मिली। 
PunjabKesari
मुंबई में कोरोना के 4014 नए मामले 
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4014 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 59 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 8,240 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 30,428 टेस्ट किए गए। मुंबई में डबलिंग रेट 68 दिन है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 66045 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News