मुंबई मे बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में सामने आए  20,971 नए मामले, 6 मरीजों की मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 07:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। मामलों की बढ़ती रफ्तार ने एक बार फिर राज्य सरकार को चिंता में डाल दिया है। मुंबई में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 20,971 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 6 मरीजों की मौत भी हुई है। महामारी से अब तक 8,490 लोग ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। वहीं, इस वक्त 91,731 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 16.394 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। मुंबई में 87 फीसदी रिकवरी दर है। 31 दिसंबर 2021 से 6 जनवरी 2022 के बीच मुंबई में ग्राउथ रेट 1.23 फीसदी रहा है। मुंबई में 56 दिनों बाद केसों में बढ़ौत्तरी दर्ज की गई है। 

पीएम मोदी उद्धव ठाकरे के साथ करेंगे बातचीत
इसी बीच, राज्य में बढ़ते कोरोना के केसों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करने वाले हैं। इसके बाद से ही राज्य में पाबंदियों और लॉकडाउन जैसे कई कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने देश की आर्थिक राजधानी में पाबंदियों को बढ़ाए जाने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई में वीकेंड कर्फ्यू लगाए जाने की कोई योजना नहीं है।  इससे पहले मुंबई की मेयर ने कहा था कि यदि मुंबई में रोजाना केस 20 हजार के पार पहुंचते हैं, तो फिर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लग सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को रहना होगा पृथकवास
भारत ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन पर सात दिनों के लिए घर पर पृथकवास में रहना और आठवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराना शुक्रवार को अनिवार्य कर दिया। इस सिलसिले में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। शुक्रवार को जारी दिशानिर्देश 11 जनवरी से प्रभावी होंगे और अगले सरकारी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का पता चलने के बाद वैश्विक स्तर पर कोविड के मामले बढ़ने के मद्देनजर नया आदेश जारी किया गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News