मुंबई में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में सामने आए 15,166 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 07:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने राज्य सरकारों की चिंता को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। इसी बीच, मुंबई में आज कोरोना का बिस्फोट हुआ है। आज मुंबई में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 15,166 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से तीन मरीजों की मौत हुई है। राज्य में इस समय कुल 61, 923 लोगों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ये आंकड़े जारी किए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग जारी आंकड़े की माने तो सूबे कोरोना से कुल 16, 384 मौतें हो चुकी है। मुंबई में 89 दिनों बाद कोरोना के मामलों मे वृद्धि दर्ज की गई है। ओवरआल ग्राउथ रेट की बात करें तो मुंबई में 29 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच 0.78 प्रतिशत वृद्धि दर दर्ज की गई है। राज्य में रिकवरी दर 90 फीसदी है। 

देश में ओमीक्रॉन के 2 हजार से ज्यादा मामले
ओमिक्रॉन की बात करें तो देश में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या 2,000 से पार हो चुकी है। अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 653 और दिल्ली में 464 मामले हैं। हालांकि, इनमें से  828 ओमिक्रॉन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 

143 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित
गोवा से मुंबई लौटे कॉर्डेलिया क्रूज पोत पर सवार 1,827 यात्रियों में से 143 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और ये मामले पूर्व में संक्रमित 66 यात्रियों के अलावा हैं। यह जानकारी बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने दी। बीएमसी की कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.मंगला गोमारे ने ‘पीटीआई-भाषा'को बताया कि गोवा से मुंबई मंगलवार शाम पहुंचे पोत पर सवार 1,827 यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट मिल गई है और इनमें से 143 यात्री कोविड-19 से ग्रस्त हैं। उन्होंने बताया कि ये 143 यात्री पूर्व में जब पोत गोवा के पास था तब संक्रमित पाए गए 66 यात्रियों (इनमें से 60 मुंबई पहुंचे हैं जबकि छह गोवा उतरे) के अलावा हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News