दिल्ली में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 24 घंटे में सामने आए इतने मामले, दो मरीजों ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 08:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ौत्तरी का सिलसिला जारी है। आज कोविड-19 के मामले कल की तुलना में ज्यादा हैं। दिल्ली में आज कोरोना वायरस के मामले एक हजार से अधिक दर्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी किए गए बयान के अनुसार, 'राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 1,094 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,73,797 पहुंच गई है। इस दौरान वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, मौतों की संख्या भी बढ़कर 26, 166 हो गई है। राज्य में इस समय 3,705 एक्टिव केस है। सकारात्मकता दर की बात करें तो यह 4.82% दर्ज की गई है। कोरोना वायरस से 640 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं। राजधानी दिल्ली में अब तक वायरस से 18,43,922 मामले अब तक रिकवर हो चुके हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News