‘कोरोना : 4 लोगों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 88 नए मामले’

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 07:00 PM (IST)

जम्मू, 22 जनवरी (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज कोरोना महामारी से 4 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि 88 नए कोरोना के मामले सामने आए। वहीं 97 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 43,61,420 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 42,37,568 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 10,63,342 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 34,824 लोगों को रखा गया है और 1,098 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 81,515 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 9,43,977 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


अब तक जम्मू संभाग से 719 और कश्मीर संभाग से 1209 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 1928 पहुंच गया है। श्रीनगर में 453, बारामूल्ला में 173, बडग़ाम में 117, पुलवामा में 88, कुपवाड़ा में 94, अनंतनाग में 84, बांदीपुरा में 61, गांदरबल में 46, कुलगाम मे 54, शोपियां में 39 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 370, ऊधमपुर में 57, राजौरी में 55, डोडा में 64, कठुआ में 51, साम्बा में 40, किश्तवाड़ में 22, पुंछ में 24, रामबन में 21 और रियासी में 15 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


अब तक 1,23,852 कोरोना पाजिटिव मामले
जम्मू कश्मीर में अब तक 1,23,852 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 51,361 जम्मू संभाग और 72,491 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,098 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 397 और कश्मीर संभाग में 701 मामले एक्टिव हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 1,20,826कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 50,245 और कश्मीर संभाग से 70,581 रोगी ठीक हुए हैं। आज 97 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 67 और जम्मू संभाग से 30 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


शोपियां, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी से नहीं आया कोई नया मामला
आज सबसे अधिक 32 मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि श्रीनगर जिले से 18 मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 4, बडगाम में 5, पुलवामा में 4, कुपवाड़ा में 3, अनंतनाग में 4, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 4, कुलगाम में 2, ऊधमपुर में 2, राजौरी में 3, डोडा में 1 और पुंछ में 4 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज कश्मीर संभाग से 46 और जम्मू संभाग से 42 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। कुल 88 मामलों में से 18 यात्री व 70 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। आज शोपियां, कठुआ, साम्बा, किश्तवाड़, रामबन और रियासी से कोई भी कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया। 

जम्मू कश्मीर
1,23,852 कुल केस
1,098 एक्टिव केस
1,20,826 ठीक हुए
1928 मौतें 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News