कोरोना : 2 की मौत, 11 श्रद्धालुओं सहित 138 नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 11:52 PM (IST)

जम्मू (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज भी कश्मीर संभाग में 2 संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि 138 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 11 माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए बाहरी राज्यों के श्रद्धालु भी शामिल हैं। आज 102 संक्रमित ठीक हुए। आज सबसे अधिक 4 जिले श्रीनगर, बारामूल्ला, बडगाम और रियासी कोरोना से अधिक प्रभावित रहे। आज 77,682 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में 43,504 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


1199 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 32 और कश्मीर संभाग से 106 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में 138 नए मामलों में से 13 यात्री व 125 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,33,325 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,24,480 जम्मू संभाग और 2,08,845 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1199 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 158 और कश्मीर संभाग में 1041 मामले एक्टिव हैं। 


आज 102 संक्रमित ठीक हुए
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,27,681कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,22,145 और कश्मीर संभाग से 2,05,536 रोगी ठीक हुए हैं। आज 102 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 93 और जम्मू संभाग से 9 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,53,35,023 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,45,04,765 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,445
अब तक जम्मू संभाग से 2177 और कश्मीर संभाग से 2268 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,445 पहुंच गया है। श्रीनगर में 854, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 209, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 166, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 103, गांदरबल में 79, कुलगाम मे 117, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1146, ऊधमपुर में 137, राजौरी में 237, डोडा में 133, कठुआ में 152, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 98, रामबन में 67 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 5,458 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,65,57,552 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,62,24,227 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 39,77,611 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 5,458 लोगों को रखा गया है और 1199 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,39,439 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 35,27,070 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


11 जिले कोरोना प्रभावित
आज जम्मू कश्मीर में 11 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे जबकि 9 जिलों से कोई नया मामला सामने नहीं आया।  आज सबसे अधिक 59 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के रियासी जिले से सबसे अधिक 14 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूल्ला में 14, बडगाम में 16, कुपवाडा में 6, बांदीपोरा में 2, गांदरबल में 9, जम्मू में 8, डोडा में 1, कठुआ में 5, साम्बा में 4 और रियासी में 14 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बाहरी राज्यों से आए 11 श्रद्धालु भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। आज कश्मीर संभाग के पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और जम्मू संभाग के ऊधमपुर, राजौरी, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


जम्मू कश्मीर
3,33,325 कुल केस
1199 एक्टिव केस
3,27,681 ठीक हुए
4,445 मौतें 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News