corona: लॉकडाउन को लेकर कुछ देशों में अजीबो-गरीब नियम, सऊदी में 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 02:54 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल रहा है।  चीन के वुहान शहर से शुरु हुए अस किल वायरस से दुनिया भर मेंअब तक 59 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 10 लाख 98 हजार पहुंच गई है। वहीं, दो लाख 28 हजार 405 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। भारत समेत  90 देशों में लॉकडाउन है यानी दुनिया के 450 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर है। कईं देशों ने लोगों को घरों में रोकने के लिए  अजीबो-गरीब नियम बनाए गए हैं। आईए जानते हैं उन नियमों के बारे में।

सऊदी अरब
सऊदी अरब में बीमारी छिपाने और ट्रैवल हिस्ट्री छिपाने पर 1 करोड़ रु. के जुर्माने का प्रावधान किया है। यह दुनिया में सबसे अधिक है। वहीं हांगकांग में क्वारेंटाइन का नियम तोड़ने पर 2.5 लाख जुर्माना या 6 माह जेल का प्रावधान है।  

रूस 
रूस में क्वारेंटाइन नियम तोड़ने पर 7 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं मैक्सिको के युकाटन में बीमारी छिपाने पर 3 साल की सजा तक हो सकती है।

फिलीपींस
फिलीपींस में क्वांरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों को गोली मारने केआदेश दिए गए। दक्षिण अफ्रीका में बाहर निकलने वालों पर पुलिस रबर की गोली चला रही है। 

पनामा 
पनाम में घर से बाहर निकलने के लिए महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग दिन हैं। महिलाएं सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सिर्फ दो घंटे के लिए घर से बाहर निकल सकती हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News