ईद पर होना था निकाह पर देश पर न्यौछावर हो गया वीर जवान

punjabkesari.in Friday, Apr 02, 2021 - 05:48 PM (IST)

श्रीनगर: वीरवार को श्रीगर नौगाम में आतंकवादियों के साथ लोहा लेते शहीद हुये पुलिसकर्मी के घर पर सन्नाटा पसर गया है। 30 वर्ष के रमीज राजा का ईद पर निकाह होना था पर रमीज शादी का सेहरा पहनने की वजाय तिरंगे में लिपट कर घर पहुंचा। उसका शव देखकर पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल था।


रमीज अनंतनाग के आरा खशीशपोरा का निवासी था और उसके परिजनों के अनुसार पिता की मौत के बाद पांच साल पहले ही उसने पुलिसफोर्स ज्वाइन की थी। रमीज की सगाई हाल ही में हुई थी और ईद के दिन उसका निकाह था। वह अपने पीछे एक छोटे भाई और विधवा मां को छोड़ गया है।

उसके दोस्त नदमी के अनुसार मुठभेड़ से करीब दो दिन पहले वो हमसे मिला और कहा कि शादी के बाद बड़ी पार्टी करेंगे पर हमे नहीं पता था कि वो हमारी आखिरी मुलाकात थी।
आपको बता दें कि श्रीनगर में वीरवार को भाजपा के नेता के घर पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें रमीज भी शहीद हो गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News