लॉकडाउन में बिना परमिशन के चल रहा निर्माण कार्य रूकवाया

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 07:14 PM (IST)

साम्बा : लॉकडाउन के दौरान विजयपुर में चल रहे निर्माण कार्य को आज प्रशासन ने रूकवा दिया। जानकारी के अनुसार विजयपुर में राजमार्ग के किनारे चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर तहसीलदार प्रदीप सिंह ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा और काम बंद करवा दिया। यह निर्माण कार्य नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा करवाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि पहले भी इस व्यक्ति को चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बावजूद इसने काम जारी रखा जिसके चलते आज काम बंद करवा दिया गया। अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए काम करवाया जा रहा था तथा काम की परमिशन भी नहीं ली गई थी। तहसीलदार प्रदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में विजयपुर पुलिस को भी कार्रवाई करने को कहा गया है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News