खनन प्रतिबंध का असर : निमार्ण सामग्री नहीं मिलने से एम्स का निमार्ण कार्य का काम हुआ धीमा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 05:09 PM (IST)

साम्बा (संजीव): विजयपुर में बन रहे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान, एम्स के निर्माण पर खनन को लेकर जारी प्रतिबंध का असर पड़ रहा है। निमार्ण कार्य के लिए जरूरी सामग्री, रेत, बजरी, पत्थर आदि ना मिलने के कारण निष्पादन एजेंसी को दिक्कत आ रही है, जिस कारण गत करीब एक माह से काम धीमी गति में चल रहा था। हालांकि सरकार काम को समय पर पूरा करना चाहती है। जिसके लिए तैयारी भी जोर शोर से चल रही है। लेकिन काम में इस्तेमाल होने वाले रेत, बजरी और पत्थर की सप्लाई ना मिलने के कारण काम में देरी आ रही है। जिससे लग रहा है कि तयशुदा समय पर काम पूरा नहीं होगा।

 

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की जनता एम्स अस्पताल को जल्द तैयार हुआ देखना चाहती है। जिसके बाद निर्माण कर रही कंपनी भी अपनी तरफ  से पूरी तेजी से काम कर रही है। लेकिन अगर समय पर सामान नहीं मिलेगा तो लोगों को ए स को तैयार देखने के लिए तयशुदा समय से अधिक समय लग जाएगा। वहीं दूसरी तरफ यह यह निमार्ण सामग्री कठुआ जिले से आती है और इतने बड़े स्तर पर चल रहे काम में बड़ी मात्रा में रेत-बजरी की जरूरत होती है। जिसके बिना काम करना मुश्किल होता है। एम्स को तैयार करने के लिए संबंधित कंपनी की तरफ  से दिन रात काम को किया जा रहा है। ताकि समय पर एम्स अस्पताल तैयार किया जा सके।

 

लेकिन अब सामग्री की सप्लाई ना होने से काम लटकता दिखाई दे रहा है। सप्लाई ना होने से करीब एक माह से काम की वे गति नहीं दिख रही है। जिस गति से पहले काम चल रहा था। कुछ दिनों से जारी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से निमार्ण समाग्री का आना पूरी तरह से बंद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News