लॉकडाउन के दौरान कांस्टेबल ने पलटे सब्जियों के ठेले, दादागिरी का वीडियो आया सामने

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 10:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश में तेजी से कोराना के बढ़ रहे मामलों को लेकर 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ रहा है। बाजार में बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस अपने अंदाज में समझा रही है। इसी बीच पुलिस की मनमानी करने की भी कुछ घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली में भी देखने को मिला जहां एक पुलिसकर्मी सब्जियों और फलों के ठेलो को गिराता दिखाई दिया। 

 

दरअसल सोशल मीडिया पर मध्य जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बिना वर्दी के हाथ में डंडा लिए एक के बाद एक कई ठेलो को गिराता हुआ दिखाई दे रहा है। आरोपी का नाम राजबीर है और वह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।  सब्जियों के ठेले कथित तौर पर नष्ट करने के अरोप में उसे सस्पेंड कर दिया गया है। 

 

पुलिस के अनुसार बुधवार को वीडियो सामने आया जिसके बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने पहले ही कहा था कि 'लॉकडाउन' की पाबंदियों के दौरान पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा तुरंत बंद करे,  पुलिसकर्मी संयम बरतें। पुलिस आयुक्त ने कहा था कि लॉकडाउन की पाबंदियों के दौरान आम इंसान की जरूरतों को समझकर उन्हें सहूलियतपूर्ण तरीके से सुलझाना भी हमारा कर्तव्य होना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News