झारखंड में कांग्रेस को झटका, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार AAP में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 06:12 PM (IST)

नई दिल्लीः झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अजय कुमार बृहस्पतिवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सिसोदिया ने इस मौके पर कहा कि आप देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही है और कुमार ‘विकास के हमारे आंदोलन से जुड़ेंगे।' उन्होंने कहा, ‘‘ उन्होंने दो भूमिकाओं -- आईपीएस अधिकारी और सांसद के रूप में देश की सेवा की है। हम आंदोलन के दिनों से ही एक दूसरे को जानते हैं और अब वह सभी राज्यों में काम करेंगे।''

कुमार ने कहा कि झारखंड में राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया। आप में उनकी क्या भूमिका होगी, यह पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि केवल आप ही आम आदमी की सच्ची पार्टी है जहां कोई भी जुड़ सकता है और क्षेत्र के विकास की दिशा में काम कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल ईमानदारी और पारदर्शिता दो महत्वपूर्ण गुण हैं और आप में दोनों ही गुण हैं।'''
PunjabKesari
कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप फिर बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि आप ही सच्चे अर्थों में ‘आम आदमी' की पार्टी है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है और विकास के लिए काम कर सकता है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी कुमार ने पिछले माह झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कुछ सहयोगियों पर पार्टी की जगह अपने निजी हितों को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News