कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की
punjabkesari.in Sunday, Mar 14, 2021 - 05:21 AM (IST)
नई दिल्लीः कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। राज्य विधानसभा चुनाव में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल कांग्रेस 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होना है।
Congress announces a list of 21 candidates for Tamil Nadu Legislative Assembly elections pic.twitter.com/z5TPo4mD5H
— ANI (@ANI) March 13, 2021
कांग्रेस ने कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवार की घोषणा की। पार्टी ने वी विजयकुमार को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के सांसद बसंतकुमार का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।