दिग्विजय के बयान को कांग्रेस ने किया खारिज, कहा- अपराधी का नहीं देखना चाहिए वस्त्र

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 05:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अपने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के "भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार करने'' संबन्धी के बयान को कांग्रेस ने खारिज करते हुए कहा कि अपराधी का वस्त्र और धर्म नहीं देखना चाहिए। दिग्विजय के बयान के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने संवाददाताओं से कहा कि यह बयान हमारे संज्ञान में आया है। 

 

पार्टी का मानना है कि अपराधी अपराधी होता है। उसके वस्त्र और धर्म को नहीं देखना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को यह कहकर एक विवाद को जन्म दे दिया कि भगवा वस्त्र पहनकर ‘‘बलात्कार'' हो रहे हैं, तथा ‘‘हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा।

 

विवाद बढ़ता देख कांग्रेेस नेता ने अपने बयान पर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा कि साधु-संत हमारे ‘‘सनातन मत के प्रतीक'' है तथा वह स्वयं सनातन धर्म का पालन करते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News