दिग्विजय का बड़ा दावा, कांग्रेस मॉडल ही देश को ले जा सकता है आगे

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 11:56 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है,‘धन्यवाद मोदी जी व जयशंकर जी, जो आपने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की निर्गुट (नान एलाइन्ड) विदेश नीति को अपनाया, जिसका सदैव भारतीय जनसंघ ने विरोध किया था। 

भाजपा चाहे ना चाहे, अंत में उसे, देश हित में सारी कांग्रेस नीतियों को अपनाना पड़ेगा, जिनका वे विरोध करते रहे हैं।‘सिंह ने इसी से जुड़े एक अन्य ट्वीट में कहा है,‘चाहे जीएसटी हो चाहे मनरेगा, मोदी जी इन नीतियों का विरोध करते रहे, लेकिन अब उनका श्रेय ले रहे हैं। मोदी जी कांग्रेस मॉडल यानि कि गांधी नेहरू विचारधारा ही देश को प्रगति के पथ पर ले जा सकता है। प्रेम सछ्वाव ही सनातन हिंदू धर्म है, ना कि‘‘हिंदुत्व‘‘।‘ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News