हाथरस मामला: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नड्डा के आवास के निकट किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2020 - 03:29 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को हाथरस जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने और कथित तौर पर धक्का-मुक्की किए जाने के विरोध में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास के निकट प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी की अगुवाई में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

सोलंकी के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें और कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस ने जो दुव्र्यवहार किया उसके विरोध मे किसान कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन किया। हम उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का भी विरोध कर रहे थे।'' गौरतलब है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कथित सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात के लिए हाथरस जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दावा किया कि राहुल और प्रियंका को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News