भारत जोड़ो यात्रा में भाई राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगी प्रियंका, बोली- मज़बूती से आगे बढ़ रहा है ये कारवां

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 01:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत जोड़ो यात्रा के 77वें दिन बुधवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने पर खुशी जताई। भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने पर महाराष्ट्र के यात्रियों ने यात्री दल के साथ चल रहे तिरंगे को समारोहपूर्वक मध्य प्रदेश के यात्रियों को सौंपा और इसके बाद ही यात्रा मध्य प्रदेश में शुरू हो गयी। प्रदेश में यात्रा सात जिलों से होकर गुजरेगी जिसमें पदयात्रियों को 11 दिन लगेंगे।

राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा, ‘‘देश से डर, नफ़रत, बेरोज़गारी और महंगाई को ख़त्म कर, हम न्याय का हिंदुस्तान बनाएंगे। आज, भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होती हुई मध्यप्रदेश पहुंच गई है और इस तिरंगे को श्रीनगर में लहराने से हमें कोई ताकत नहीं रोक पाएगा।'' वाड्रा ने कहा, ‘‘आज से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। देशवासियों के समर्थन से गांधी जी के नेतृत्व में प्रेम एवं प्रगति का कारवां मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News