महंगाई को लेकर सडक़ पर उतरी कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 04:56 PM (IST)

साम्बा : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस आज सडक़ पर उतरी और शनिवार को विजयपुर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजयपुर के मुख्य बाजार में एक रैली भी निकाली और टोल टैक्स के साथ-साथ यात्री किराए में वृद्धि, बेरोजगारी, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रमन भल्ला मुख्य रूप से सम्मिलित हुए और उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों से टोल वसूल रही है और पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे आम आदमी का जीना दुश्वार हो रहा है।

 

भल्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है जिस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केन्द्र से मांग की कि अगर पेट्रोल, डीजल के बढ़ रहे दामों को तत्काल काम नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल पार्टी के राज्य प्रधान शर्मा, जिला उपप्रधान बबल गुप्ता, पूर्व एम.एल.सी रविंद्र शर्मा, सरपंच तीर्थ राम, पार्षद राजन शर्मा, धर्मपाल और बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन मे भाग लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News