राजनाथ का तंज, कहा- राजस्थान में 'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' खेल रही कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 07:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस जिस दिन मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी उसी दिन पार्टी खंड खंड हो जाएगी। वे मुख्यमंत्री के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें यह नहीं पता कि दूल्हा कौन है और बारात निकाल रहे हैं। सिंह खेतड़ी के पोला ग्राउण्ड पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी धर्मापाल गुर्जर के समर्थन आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
PunjabKesari

वसुंधरा सरकार ने किया बेहतर काम 
गृहमंत्री ने कहा कि खेतड़ी धरा है जहां के राजा अजीत सिंह ने स्वामी विवेकानंद को विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लेने शिकागो भेजा था। उन्होंने कहा कि मैं खेतड़ी में तीसरी बार आया हूं। पहले 2008 मे धर्मपाल गुर्जर के लिए ही वोट मांगने के लिए और दूसरी बार शहीद राम कुमार की पुण्यतिथि पर तथा तीसरी बार आज आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के राज की तुलना करोगे तो बेहतर कार्य वसुंधरा की सरकार का ही मिलेगा। राजे ने प्रदेश की जनता को भामाशाह कार्ड के माध्यम से 3 लाख रूपये तक मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी है। 
PunjabKesari
सीएम के नाम की घोषणा होते ही बिखर जाएगी कांग्रेस
राजनाथ ने कहा कि राजस्थान हिंदुस्तान में शायद पहला राज्य है जहां वसुंधरा राजे सरकार ने बेटियों के लिए 12वीं क्लास तक 50 हजार रूपये की सहायता दे रही है। कांग्रेस के लोग वसुंधरा सरकार की आलोचना कर रहे हैं लेकिन पहले उन्हे यह बताना चाहिए कि उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस में जिस दिन मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जायेगी उसी दिन पार्टी खंड खंड हो जाएगी। कैसे लड़ेंगे चुनाव कौन बनेगा करोड़पति की तरह कांग्रेसी कौन बनेगा मुख्यमंत्री के लिये लड़ रहे है। कांग्रेस भारतीय संस्कृति को तार तार करना चाहती हैं।

PunjabKesari

अपशब्दो का प्रयोग कर रहे राहुल गांधी 
गृहमंत्री ने कहा कि भाजपा ने भारतीय संस्कृति को देश के अलावा भी विश्व में वसुदेव कुटुंबकम के रूप में बढ़ाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दो का प्रयोग होता है। गांधी कहते हैं देश का चौकीदार चोर है। जबकि प्रधानमंत्री पद की एक गरिमा होती है। राजस्थान के लोगो को ऐसे शब्द बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा इनको सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवादी भेजता है तथा कायराना हमला भी करता है लेकिन भारत के जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर सर्जिकल स्ट्राईक करके उसे सबक सिखाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News