महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर नकवी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-  ''पहले वह मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें''

punjabkesari.in Thursday, Mar 31, 2022 - 11:14 AM (IST)

 नेशनल डेस्क:   बढ़ती महंगाई को लेकर देशभर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस के लोगों को इतनी मेहनत करने की ज़रूरत नहीं है। वह अपनी मम्मी जी के घर से मनमोहन जी के घर तक पदयात्रा करें तब उनको समझ आएगा कि महंगाई क्यों बढ़ी थी। आज महंगाई सप्लाई चेन और युद्ध की वजह से बढ़ी है। UK में 20% से ज़्यादा महंगाई बढ़ी है। 
 

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को संसद के निकट धरना दिया। पार्टी सांसदों ने संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही आरंभ होने से करीब डेढ़ घंटे पहले विजय चौक पर कांग्रेस के 'महंगाई मुक्त भारत' अभियान के तहत धरना दिया।
 

 इसमें राहुल गांधी के अलावा लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य सांसद शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News