कोरोना से ठीक हुए कांग्रेस सांसद राजीव सातव की साइटोमेगालो वायरस से मौत, जानिए क्या है यह

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 02:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद राजीव सातव का रविवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से उबरे थे। वह 46 साल के थे। सातव की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। वह 22 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद पुणे के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह वेंटीलेटर पर थे। covid-19 से उबरने के बाद वह साइटोमेगालो वायरस से संक्रमित पाए गए थे और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि वह करोना से उबर गए थे। वह कुछ इम्युनोसप्रेसैंट (शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को रोकने वाली) दवाएं ले रहे थे क्योंकि वह स्पॉन्डेलाइटिस से पीड़ित थे और चूंकि उनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कमजोर थी तो वह covid-19 की चपेट में आ गए। बाद में उन्हें एक बैक्टीरियल संक्रमण हो गया जिसके कारण उनके फेफड़ों में फाइब्रोसिस हो गया। डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बावजूद उनकी इस संक्रमण से मौत हो गई।

PunjabKesari

क्या है साइटोमेगालो वायरस
साइटोमेगालो वायरस एक सामान्य हर्पीज वायरस है। जो शरीर में निष्क्रिय रहता है और प्रेगनेंसी के दौरान या कमजोर इम्युनिटी होने पर अटैक करता है।

PunjabKesari

लक्षण
बुखार, गले में खराश, थकान और ग्रंथियों में सूजन

 

शरीर पर खतरनाक असर
आंखें, लंग्स, लिवर, भोजन की नली, अमाशय और आतें प्रभावित हो सकती है। वहीं अगर बच्चे इसकी चपेट में आ जाएं तो उनके दिमाग, लिवर, स्प्लीन, लंग पर असर हो सकता है।

 

कैसे फैलता
मायो क्लिनिक की वेबसाइट के अनुसार, साइटोमेगालो वायरस एक आम वायरस है जो खून, पेशाब, लार, स्तन के दूध, आंसुओं, वीर्य और योनि के तरल पदार्थ समेत शरीर के तरल पदार्थों के जरिए फैलता है। जिन लोगों की इम्युनिटी कंजोर होती है या जो HIV से संक्रमित होते हैं उन्हें यह बीमारी होने की आशंका अधिक होती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News