राष्ट्रपति मुर्मू ने की गुजरात की तारीफ, भड़के कांग्रेस नेता बोले- चमचागिरी की हद है

punjabkesari.in Thursday, Oct 06, 2022 - 11:08 AM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता ने अपमानजनकर टिप्पणी की है। दरअसल कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू के एक बयान से इतना भड़क गए कि उन्होंने अपमानित टिप्पणी कर दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने पद संभालने के बाद सोमवार को गुजरात का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत का 76 फीसदी नमक उत्पादन गुजरात में होता है। उन्होंने कहा था कि गुजरात जो नमक उत्पादन करता है वह पूरे देश के लोग खाते हैं।

PunjabKesari

इस पर उदित राज ने कहा कि ‘चमचागिरी की भी हद है। दरअसल गुजरात राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिनंदन के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसे संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा था, ‘भारत दुग्ध उत्पादन एवं उपभोग की दृष्टि से पहले नंबर पर है। ‘गुजरात में दुग्ध सहकारी संगठनों द्वारा लाई गई श्वेत क्रांति इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। गुजरात देश के 76 फीसद नमक का उत्पादन करता है।’ यह कहा जा सकता है कि सब देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं।’

 

उदित राज ने किया ट्वीट

इस पर भाषण के करीब दो दिन बाद उदित राज ने एक ट्वीट कर राष्ट्रपति पर निशाना साधा। उदित राज ने लिखा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं, खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएं तो पता लगेगा। हालांकि इस टिप्पणी पर  वे घिर गए हैं।

PunjabKesari

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रपति के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं के बिगड़े बोल को याद दिलाया है। उन्होंने लिखा, ‘अजोय कुमार के राष्ट्रपति को ‘ईविल’ कहने के बाद, फिर अधीर रंजन चौधरी के ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द के बाद अब कांग्रेस फिर निचले स्तर पर है! उदित राज ने देश की पहली नागरिक आदिवासी राष्ट्रपति के खिलाफ अस्वीकार्य भाषा का इस्तेमाल किया है।’ क्या कांग्रेस आदिवासी समाज की इस बेइज्जती का समर्थन करती है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News