दिल्ली हिंसा के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला शांति मार्च, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 08:21 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा के खिलाफ और राष्ट्रीय राजधानी में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए बुधवार को पार्टी मुख्यालय से गांधी स्मृति तक शांति मार्च का आयोजन किया और लोगों से अमन चैन कायम रखने की अपील करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस के शांति मार्च का नेतृत्व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया। यह मार्च अकबर रोड़ से शुरू हुआ और 30 जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति पहुंचा। स्मृति स्थल पर पहुंचने के बाद मार्च में शामिल लोगों ने बापू के प्रिय भवन ‘ रघुपति राघव राजा राम, सबको सन्मति दे भगवान।' का गायन किया।  

इस अवसर पर प्रियंका वाड्रा ने कहा कि सरकार को दंगा भड़काने वाले लोगों तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कारर्वाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस हिंसा में लोगों के हुए जान माल की नुकसान की भरपाई भी करनी चाहिए। जिन लोगों घरों को जला दिया गया है, उनको मदद दी जानी चाहिए। लोगों को पूरे नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए। शांति मार्च में सैंकडों कार्यकर्ताओं के अलावा भारतीय महिला युवा मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव सिंह और शक्ति सिंह गोहिल, के सी वेणुगोपाल तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News