प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, ''कांग्रेस को मरने नहीं दिया जा सकता, यह केवल राष्ट्र के साथ मर सकती है''

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के इन दिनों कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आ रही हैं। बता दें कि बीते दिनों प्रशांत किशोर कांग्रेस की बैठक में कई बार शामिल हुए और प्रेजेंटेशन भी दी। वहीं इस बीच प्रशांत किशोर ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को मरने नहीं दिया जा सकता, यह केवल राष्ट्र के साथ मर सकती है। 
 

बता दें कि प्रशांत ने यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत के कांग्रेस की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए खाका बनाने की योजना है। इसमें देश की आबादी, कांग्रेस सांसदों और विधायकों की संख्या, महिलाओं, युवाओं, छोटे व्यापारियों और किसानों के प्रति पार्टी के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला गया। प्रशांत ने 2024 में पहली बार वोट देने वाले 13 करोड़ मतदाताओं के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित किया।
 

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी की रिपोर्टकार्ड के बारे में सभी को अवगत करवाया। उन्होंने याद दिलाया कि लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस के सिर्फ 90 सांसद हैं और देश में 800 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीन राज्यों में सत्ता में है, जबकि वह तीन और राज्यों में गठबंधन सरकारों का हिस्सा है। यह 13 राज्यों में मुख्य विपक्षी दल है। उन्होंने कांग्रेस को बताया कि 1984 के बाद से उसका वोट प्रतिशत घट रहा है। ऐसे में ठोस रणनीति की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस के रणनीतिकारों का कहना है कि संगठन में बदलाव प्रशांत किशोर की चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News