श्रीनगर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, पहलगाम और कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 08:31 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान भी रहा।

 

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी पारा शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

 

घाटी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले काजीगुंड शहर में तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News