दिल्ली में आज सबसे ठंडा दिन, अभी नहीं मिलेगी सर्दी से राहत...IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही भारत के मौसम विभाग (IMD) ने रविवार का दिन सर्द रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है जबकि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी में दिन सर्द होने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

 

वहीं दिल्ली में रविवार की सुबह मध्यम दर्जे की धुंध छाई रही। IMD के मुताबिक सर्द दिन तब माना जाता है जब न्यूनतम तामपान 10 डिग्री से नीचे हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो। विभाग के मुताबिक कड़ाके की सर्दी तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री नीचे हो। IMD ने बताया कि अगले चार दिनों तक दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं IMD ने रविवार और सोमवार को दिल्ली मे ऑरेज अलर्ट घोषित किया है। दिल्ली में शनिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ी और इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और घना कोहरा छाया रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News