ठंड से कांप रही दिल्ली, शीत लहर के चलते उत्तर भारत में और गिरेगा पारा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 23, 2020 - 10:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पहाड़ियों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलते पूरा उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे अगले कुछ दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नही है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 5.6  डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं घने कोहरे के चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


दिल्ली में छाया घना कोहरा
दिल्ली में आज सुबह सैर पर निकले लोगों का कहना है कि पिछले साल के मुताबिक इस साल ज़्यादा ठंड पड़ रही है। कोहरा की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। भारत मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। अन्य राज्यों की बात करेें तो वहां भी रिकॉर्ड तोड़ ठंड में लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों में घना कोहरा छाया है, 75 वर्षीय एक महिला की मौत कथित तौर पर ठंड की वजह से हो गई।

PunjabKesari

कुछ दिन तक मौसम रहेगा ठंडा 
कश्मीर घाटी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू से नीचे रहने के चलते कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम कार्यालय ने कहा कि हफ्ते के आखिर तक मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा और इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी होने का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में 40 दिन तक पड़ने वाली कड़ाके की ठंड के दौर यानी 'चिल्लई कलां' के दूसरे दिन भी घाटी में मौसम शुष्क रहा। चिल्लई कलां के दौरान बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना रहती है। 

PunjabKesari

24 घंटे में शीत लहर की आशंका
मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटे में शीत लहर और गंभीर शीत लहर की आशंका व्यक्त की है। हरियाणा और पंजाब में तापमान मे आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि राजस्थान में रात के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई। हरियाणा में दिन में ज्यादातर स्थानों पर सामान्य से एक या दो डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया जबकि पंजाब में तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, वहीं चुरू मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News