अगले 24 घंटे में इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा और बढ़ेगी ठंड

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 09:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  उत्तर भारत में बढ़ती ठंड  का कहर अभी और कई दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार,  आज उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।  मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चलते देश के उत्तर और मध्य भागों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
 

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड बढ़ेगी। IMD के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।  

 
  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आस-पास रह सकता है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 19 जनवरी को राजधानी में बारिश की संभावना है। 
 

SAFAR के अनुसार,दिल्ली के प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ गया है. दिल्ली में औसतन हवा की गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 339 दर्ज किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News