श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, कल बारिश होने की संभावना

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 04:04 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्माकालीन राजधानी श्रीनगर में कल मौसम की सबसे ठंडी रात रही। जहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह घाटी में शुष्क मौसम खत्म होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग को छोड़ कर घाटी के अन्य इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। कोकरनाग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निकटवर्ती काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और निकटवर्ती कारगिल में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों में छिट पुट से लेकर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश से घाटी में शुष्क मौसम का अंत हो सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News