अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना: गृह मंत्री शाह ने बचाव अभियान तेजी से चलाने का दिया निर्देश

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 09:54 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को केंद्रीय बलों और जम्मू कश्मीर प्रशासन को निर्देश दिया कि अमरनाथ गुफा के आधार शिविर के पास बादल फटने की घटना से प्रभावित हुए लोगों को बचाने के लिए तीव्र गति से अभियान चलाया जाए। 
PunjabKesari
शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा, “बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के संबंध में मैंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ।”  पुलिस ने बताया कि इस घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10 हो गई है। 
PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News